पिछले 39 दिनों से कौशल रोजगार निगम में नाम दर्ज करवाने को लेकर थर्मल गेट पर बैठे थर्मल कर्मचारी का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों को जगाधरी के प्रधान राजबीर शर्मा, कैशियर प्रिंस अपना समर्थन देने पहंचे। संबोधित करते हुए प्रदेश प्रैस सचिव जसविंद्र दूहन, जिला सचिव राज ठाकुर व पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप बालियान ने संयुक्त रूप से कहा कि सवा महीने से ऊपर बीत जाने के बावजूद कर्मचारियों की समस्या का हल अभी तक थर्मल मैनेजमेंट व सरकार द्वारा नहीं किया गया है। जो शर्मसार कर देने वाली बात है। लेकिन कर्मचारी भी अपनी मांग पूरी होने तक पीछे हटने वाले नहीं है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती कर्मचारी धरना स्थल से टस से मस हाेने वाले नहीं है। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहा था कि जब तक एक एक कर्मचारी को कौशल योजना के साथ नहीं जोड़ा जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अश्विनी कश्यप, थर्मल प्रधान अविनाश सैनी, थर्मल सचिव संजय बाली, मनोज, रिंकू गुर्जर, सुनील, राम कुमार, संजीव, आशु, गौरव, मितलेश, धर्मवीर, कुलदीप, राजेन्द्र, राकेश, रमेश आदि मौजूद थे।