फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीजी ने की शिलान्यास के कार्यक्रम की समीक्षा

Sun, 26 Oct 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
लोहगढ़ का निरीक्षण करते महानिदेशक केएम पांडुरंग। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने शनिवार को डीसी पार्थ गुप्ता व एसडीएम व्यासपुर जसपाल गिल के साथ लोहगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां 27 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
केएम पांडुरंग ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर बनने वाले स्मारक और अत्याधुनिक संग्रहालय के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत भूमि पूजन कर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहगढ़ में लगभग 20 एकड़ भूमि पर भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा। ऐतिहासिक किले और परिसर की चारदीवारी का नवीनीकरण, वैश्विक डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से बाबा बंदा सिंह बहादुर की विशाल प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी नवीन आहूजा, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता यूएचबीवीएन व्यासपुर जगमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें