फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कलेसर के कालेश्वर महादेव मठ में उमड़ेंगे श्रद्धालु

Fri, 13 Feb 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कलेसर के श्री कालेश्वर महादेव मठ का मुख्य द्वार। संवाद
विज्ञापन
नवाब खान
विज्ञापन

प्रतापनगर। कलेसर के ऐतिहासिक कालेश्वर महादेव मठ कलेसर में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय उद्यान कलेसर वन क्षेत्र में स्थित इस प्राचीन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो चुकी है। विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप और शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
पर्व की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू कर दिया है। भक्त यमुना जल से शिवलिंग का अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भस्म और पुष्प अर्पित कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। सुबह से ही लंबी कतारों में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।
खिजराबाद-पांवटा साहिब रोड पर गांव कलेसर में स्थित यह मठ अपनी प्राचीनता और धार्मिक मान्यताओं के कारण हरियाणा ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। महाशिवरात्रि पर यहां आयोजित शिव पुराण कथा विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त जुटते हैं। धार्मिक मान्यता है कि कालेश्वर महादेव मठ में सच्चे मन से की गई पूजा अवश्य फलदायी होती है। मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन यहां पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। शिवरात्रि के अवसर पर पूरा शिवालिक क्षेत्र भोलेनाथ के जयघोष से गूंज उठता है। मंदिर को लेकर एक विशेष आस्था यह भी है कि यहां कैंसर जैसी असाध्य बीमारियों के उपचार हेतु दी जाने वाली दवा लाभकारी सिद्ध होती है। इसी विश्वास के चलते देश के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां आशीर्वाद और उपचार की कामना लेकर पहुंचते हैं।
कई श्रद्धालु स्वस्थ होने के बाद भंडारा कर कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। मठ के महंत सांतानंद महाराज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि वे शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर सकें। संवाद
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़क बनी श्रद्धालुओं की परेशानी

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन ताजेवाला से कलेसर जंगल लाल ढांग तक सड़क पर गहरे गड्ढे श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से स्थिति और विकट हो रही है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से पर्व से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

कलेसर के श्री कालेश्वर महादेव मठ का मुख्य द्वार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें