फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गोवर्धन पूजा का मंचन देख श्रद्धालु भावविभोर

Mon, 23 Sep 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। रामलीला मैदान में चल रही सात दिवसीय रास एवं चैतन्य महाप्रभु लीला का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मंडली ने गोवर्धन पूजन लीला का मंचन किया। गिरीराज पूजन लीला के दौरान प्रभु का भक्त प्रेम देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
लीला में दिखाया कि ब्रजवासी हर वर्ष इंद्रदेव की पूजा करते हैं, लेकिन इस बार नंद बाबा की बारी आती है तो वे भगवान श्रीकृष्ण व बलराम के प्यार में भूल जाते हैं। पूजा में छह दिन का समय शेष था कि उन्हें अचानक पूजा करना याद आ जाता है। जिसके बाद ब्रजवासी इंद्रदेव की पूजा की तैयारी में लगते हैं।
विज्ञापन

इस पुर भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि इस बार इंद्रदेव की नहीं बल्कि उन्हें जिस देव ने स्वप्न में दर्शन दिए हैं उनकी पूजा करेंगे। इसके बाद बैठक होती है और मतभेद के बाद निर्णय होता है कि इस बार इंद्रदेव की पूजा नहीं होगी। जिसके बाद गिरिराज महाराज की पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती है।
पूजा के दिन भगवान गिरिराज के रूप में प्रकट होते हैं और ब्रज वासियों से मांग कर प्रसाद खाते हैं। इस प्रकार गांव वासियों ने देखा कि एक रुप से भगवान उनके साथ है तो दूसरे रूप में भगवान गिरिराज के रूप में उनका प्रसाद पा रहे हैं। इस प्रकार से गिरिराज महाराज की पूजा की परंपरा शुरू हो गई।
रासलीला का कार्यक्रम श्रीकृष्ण सखा मंडल की ओर से करवाया गया। लीला मंचन के लिए श्री निकुंज बिहारी रासलीला मंडली के कलाकार वृंदावन से यहां पहुंचे थे। मंडली संचालक कुंज बिहारी शर्मा ने बताया कि चार दशक से अधिक समय से उनकी मंडली जगाधरी यमुनानगर में रास एवं चैतन्य महाप्रभु की लीला करती आ रही है। उन्होंने कहा कि इस नगर में हर वर्ष भगवान श्री रासबिहारी आते हैं और अपनी लीलाओं से श्रद्धालुओं को भक्ति से जोड़ते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चैतन्य महाप्रभु की लीला केवल कुछ ही शहरों में की जाती है। ऐसी कार्यक्रम व लीलाओं में बच्चों को जरूर लेकर आना चाहिए। इससे वे अपनी संस्कृति, परंपरा और धर्म से जुड़ेंगे औ सुसंस्कार मिलेंगे। इस दौरान मंडल के डॉ. डीसी गर्ग, राकेश बंसल, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, राज कुमार गोयल, संजय अग्रवाल, जितेंद्र कोहली, राहुल कोहली सहित सभी सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें