भंडारा वितरित करते सेवादार। आयोजक
रादौर। ओड कॉलोनी में रविवार को पीर की मजार पर भंडारा लगाया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी लीलू राम व दीपक ओड ने बताया कि हर वर्ष मजार पर भंडारा लगाया जाता है। भंडारे में आसपास के लोग पूरा सहयोग करते हैं। पीर बाबा की मजार के प्रति आसपास के लोगों में भारी आस्था है। इस अवसर पर पार्षद राजीव आर्य सन्नी, विवेक, ईश्वर, दीपक, हर्ष, राजन, सुमित, कमल, साहिल, राहुल आदि मौजूद रहे। संवाद