फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं ने भजनों से किया मां भगवती का गुणगान

Mon, 20 Jul 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित मां भगवती की महाआरती में उप​स्थित श्रद्धालु। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से रविवार को शहर की पंजाबी धर्मशाला में मां भगवती की मासिक महाआरती कार्यक्रम हुआ। श्रद्धालुओं ने भजनों से मां भगवती का गुणगान किया।
रीना अंटावा, श्रुति चमरोड़ी ने गुरु महाराज व मां के जयकारे लगवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तीन-तीन बार शंखनाद कर महाआरती का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि आज का माहौल अशांत है। इस अशांति के माहौल को हम सिर्फ मां की आराधना से ही शांति में प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें सत्य का जीवन जीना चाहिए। सभी को सबसे पहले स्वयं नशा मुक्ति, मांसाहार मुक्त व चरित्रवान जीवन अपनाकर समाज को मार्ग दिखाना चाहिए। समाज में जाकर घर-घर में भी यही संदेश देना चाहिए कि हमें नशा मुक्ति और चरित्रवान जीवन जीते हुए सत्य की राह पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि धर्मपथ से जुड़कर साधना तपस्या अपने घरों में रहकर करनी चाहिए। भगवती मानव कल्याण संगठन के खंड अध्यक्ष सतप्रकाश ने भक्तों को आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान राजेश बुबका, बलवंत, बीरबल, बलबीर, सुभाष, सोहन, मनीषा बुबका, हर्षित, सोम लाल, शेर सिंह, शिव राम, करनैल, इंदु बाला, नरिंद्र, धर्म सिंह, राजबीर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें