फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Mon, 21 Sep 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 नगर खेड़े पर हवन में आहुतियां डालते श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। नगर के खेड़ा मंदिर में पिछले पांच दिनों से चल रहे पाठ के भोग पर रविवार को धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से खेड़े बाबा को स्नान करवाकर पूजा-अर्चना की और नए वस्त्र पहनाए। पंडित प्रमोद शर्मा व पंडित रिम्पी ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ करवाया। मुख्य यजमान नंबरदार संजीव लाम्बा, यशपाल धीमान और सरपंच सुखराज सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालीं। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक तरसेम सैनी, अमित सैनी, जगदीश सैनी, सतपाल सैनी और अंकित सैनी सहित सेवादारों ने सेवा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें