भंडारे में प्रसाद वितरित करते संगठन के पदाधिकारी। प्रवक्ता
जगाधरी। प्रयास सेवा संगठन जगाधरी ने शनिधाम सेक्टर-17 जिमखाना क्लब के नजदीक नौवां वार्षिक भंडारा आयोजित किया। श्राद्ध के अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वरिष्ठ सदस्य मुकेश गोयल, संजीव गर्ग लक्की, अमित बंसल, केशव गौरी, पवन गोयल, मुकुट बिहारी गोयल और ब्रह्म प्रकाश सिंगला ने बताया कि संगठन की ओर से हर वर्ष श्राद्ध में भंडारा कराया जाता है। भंडारा संगठन के वरिष्ठ संरक्षक सुनील गोयल, पवन गोयल भंभौली, बालेश्वर गुप्ता और मोहिंद्र गुप्ता के संरक्षण में आयोजित हुआ। शनिधाम के संचालक राजन बजाज ने संगठन के अध्यक्ष राहुल बंसल और संस्थापक महासचिव अधिवक्ता अश्वनी अग्रवाल आशु को पटका पहनाकर सम्मानित किया। संवाद