कपालमोचन तीर्थ में गऊ बच्छा मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
व्यासपुर। गोपाष्टमी के अवसर पर कपालमोचन सरोवर व गऊ बच्छा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान किया और दीपदान कर गऊ बच्छा की पूजा अर्चना की। पंडित सुभाष शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान कर, दीप दान कर व गऊ बच्छा मंदिर में पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने गऊ बच्छा मंदिर में वस्त्र दान कर मन्नतें मांगी। इस दिन गाय की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। कपालमोचन सरोवर व गऊ बच्छा मंदिर हजारों साल प्राचीन है। संवाद