गांव खेड़ी लक्खा सिंह में हवन में आहुतियां डालते श्रद्धालु। आयोजक
रादौर। गांव खेड़ी लक्खा सिंह में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का समापन हो गया। इस दौरान कथा वाचक साध्वी उषा माता ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों से श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म, सदाचार और प्रभु के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कथा समापन पर हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैप्पी खेड़ी के नेतृत्व में साध्वी उषा माता का जन्मदिन मनाया। हवन के बाद भंडारा करवाया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद