फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मां दुर्गा की महाआरती में उमड़े भक्त

Mon, 05 Aug 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगधरी। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भटली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मां दुर्गा की महाआरती कराई गई। महाआरती में हिस्सा लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से साधना क्रम पूर्ण करते हुए दिव्य महाआरती का लाभ प्राप्त किया। संगठन के प्रदेश प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि आप सत्य धर्म के राही बनें और संघर्षों से विचलित न हों। हर मनुष्य को केवल कर्तव्यों के प्रति सजग होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन इसलिए ही किया गया है। संचालन दीवान मंधार ने किया। इस मौके पर राजेंद्र, जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भटली, कृष्ण त्यागी, डाॅ. नितेश चोपड़ा, जोहरी लाल, मुकेश कुमार, संजीव हरनौली, अमर सिंह, कपिल, मांगेराम, गुरमेज सैनी, सोमनाथ सैनी, रमेश, अनिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें