फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गोगा जी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 02 Sep 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गोगा जी का गुणगान करते गायक व मौजूद श्रद्धालु। आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
व्यासपुर। कस्बे के चंदाखेड़ी मार्ग स्थित वार्ड नंबर-20 में नवनिर्मित गोगा मेड़ी में श्री जाहरवीर गोगा जी का जागरण कराया गया। जागरण में गायक रूलदा नाथ एंड पार्टी तथा श्याम नाथ पार्टी ने गोगा जी की वीर गाथाओं का संगीतमय गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। जोगीनाथ रूलदा राम ने गोगा जी की वीरता का गुणगान किया। जोगीनाथ श्याम नाथ ने गोगा जी की समाधि की गाथा सुनाई। सारंगी और डमरू की धुन के बीच कलाकारों ने गोगा जी एवं गुरु गोरखनाथ के भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। अनिल धमीजा, मास्टर सुरेश पाल शर्मा, हरीश धीमान, संदीप कुमार, अंकित कुमार, गगन धमीजा, कपिल सहित अन्य सेवकों ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें