फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्री गणेश महोत्सव में देशभक्ति के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 15 Sep 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। श्री शिव गणपति सेवा मंडल एवं श्री 11 मुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा धर्म जागरण केंद्र नगर पालिका पार्क में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिवस देश के महान शहीदों को नमन किया गया। शहीदों को याद करते हुए उनके सम्मान में दिये जलाए गए। देशभक्ति के गीतों का गायन किया गया।
महोत्सव का शुभारंभ मातृ शक्ति द्वारा किया गया। गायक सुमित सरगम ने श्री गणेश भगवान के भजनों सहित खाटू श्याम जी के भजनों का गायन किया। समाजसेवी सोहेल, रमेश जिंदल व दिनेश कालड़ा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष नरेश बख्शी ने बताया श्री गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक के मुद्दों के बारे में चर्चा की जाती है।
विज्ञापन

मंगत राम सैनी ने बताया महोत्सव के तीसरे दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत इलाके के स्कूलों की बेटियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। गायक सुमित सरगम ने ने मां से बढ़कर कोई नहीं गीत गाया तो श्रद्धालु अपने आंसू ना रोक सके।
विज्ञापन

धर्मपाल सैनी, विकास वर्मा, गुलशन घई व सचिन वर्मा द्वारा गायक सुमित सरगम को सम्मानित किया गया। समाजसेवी चमन कश्यप द्वारा इस अवसर पर अपने संबोधन में धर्म एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल सदस्य सुषमा, नीलम, संगीता ठुकराल, अनीता, रिंपी, ममता व रजनी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें