फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रभातफेरी में भजनों पर थिरके श्रद्धालु

Mon, 30 Mar 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रभातफेरी के दौरान जयघोष करते श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
जगाधरी। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रभातफेरी में श्रीराम और वीर हनुमान के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। प्रभातफेरी की शुरुआत चोपड़ा गार्डन स्थित सुरेश शर्मा के निवास से हुई। क्षेत्र की विभिन्न गलियों से होकर प्रभात फेरी निकली। भक्तों ने प्रभातफेरी का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। समापन चोपड़ा गार्डन निवासी संजय बग्गा के निवास पर हुआ। यहां पर भजन-कीर्तन किया। मंडल प्रधान ईश कांबोज ने बताया कि एक अप्रैल को होने भजन संध्या में स्वामी ज्ञानानंद महाराज पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद भंडारा करया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें