यमुनानगर। नगर निगम की ओर से तीन वार्डाें में लगभग 2.57 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराएं जाएंगे। तीनों वार्डों में मेयर सुमन बहमनी, निगम आयुक्त और विधायक विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
मेयर बहमनी ने वार्ड दो में आयुक्त महाबीर प्रसाद व पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल के साथ मिलकर एक करोड़ 94 लाख 60 हजार की लागत से जगाधरी के झंडा चौक से वाया सिविल अस्पताल होते हुए व्यासपुर रोड तक सड़क काका शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पार्षद विभोर पाहुजा व किरण यादव के साथ 63 लाख 18 हजार रुपये के तीन विकास कार्याें का शिलान्यास कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इसी तरह मेयर ने विधायक व पार्षद विभोर पाहुजा के साथ वार्ड आठ में 50.20 लाख की लागत से सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। यहां 27 लाख 75 हजार की लागत से एमएलएन कॉलेज से लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग तक सड़क व अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जाएगी। इसी तरह 22 लाख 50 हजार की लागत से एमएलएन कॉलेज से लेकर आहूजा हार्डवेयर की दुकान तक बरम पर टाइल व निकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप बिछाई जाएगी।
मेयर ने विधायक व पार्षद किरण यादव के साथ वार्ड 10 की शांति कॉलोनी में 12.93 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। यह खेड़ा मंदिर से लेकर दीपक पांडे के घर से होते हुए सीएससी सेंटर तक किया जाएगा। इस मौके मौके पर सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, सहायक अभियंता मृणाल जैयसवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़ आदि मौजूद रहे।