फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन वार्डों में 1.58 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

Fri, 20 Nov 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर के वार्ड 20 में उद्घाटन के बाद लोगों से बात करते विधायक व मेयर। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर तीन, 16 और 20 के लोगों को जल्द ही टूटी सड़कों और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इन तीनों वार्डों में एक करोड़ 58 लाख 34 हजार रुपये की लागत से गलियों, नालियों, स्टॉर्म वाटर लाइन और नाले का निर्माण करवाया जाएगा।
मेयर सुमन बहमनी ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल की मौजूदगी में वीरवार को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों के पूरा होने से संबंधित कॉलोनियों में सड़क और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन

मेयर बहमनी के मुताबिक वार्ड नंबर तीन की गंगानगर कॉलोनी में 58 लाख 17 हजार रुपये की लागत से गलियों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। अनिल कुमार के घर से राजरानी के घर तक, जय सिंह के घर से राकेश के घर तक, विशेष मेटल से सरोज के घर तक और रामचंद्र के घर से मंगत राम के घर तक गलियों व नालियों का निर्माण होगा।
वार्ड नंबर 20 की मॉडर्न कॉलोनी में 26 लाख 85 हजार रुपये की लागत से विभिन्न गलियों और स्टॉर्म वाटर लाइन का निर्माण किया जाएगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और पार्षद विक्रम राणा की मौजूदगी में मेयर ने कार्य का शिलान्यास किया। स्टॉर्म वाटर लाइन बनने से बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
वार्ड नंबर 16 के जोगिंद्र नगर में 73 लाख 32 हजार रुपये की लागत से गलियों और नाले का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि शहर में सड़क, नाली, सीवरेज और जल निकासी से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ शहर में लगातार विकास कार्य करा रही है। इस अवसर पर जेई तुलसी, कृष्ण खदरी, अनिल राणा, प्रताप वर्मा, चंदन, शुभम राणा, फिरोज, पूजा मोंगा, विनेश मनकट, राहुल पांडे, सुमित शर्मा और दिनेश उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें