फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बलाचौर में 56 लाख से होंगे विकास कार्य

Thu, 20 Jun 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। बलाचौर गांव में 56 लाख रुपये विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस ग्रांट से गांव की बीसी चौपाल व सामुदायिक केंद्र का निमार्ण करवाया जाएगा। यमुनानगर विधायक घनश्यास दास अरोड़ा ने बुधवार को विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विधायक घनश्याम दास ने कहा कि गांव में 56 लाख रुपये विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि इस दौरान गांव में नौ लाख रुपये से बीसी चौपाल का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं 47 लाख रुपये से सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। विधायक रोड़ा ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवा रहें हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा व खुशहाली के लिए प्रतिवर्ष किसानों को छह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि किसान सम्मान निधि के रूप में दी जाती है। भाजपा निरंतर लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दस साल में केंद्र व प्रदेश सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ विकास के कार्य करवाए हैं। इस दौरान बूड़िया मंडल अध्यक्ष अनिल बलाचौर, पूर्व सरपंच नर सिंह, विजय, संदीप बलाचौर, रमेश तायल, जेई देवेंद्र शर्मा, नितिश दुआ, रोहित सहित भाजपा कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें