फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उपायुक्त ने किया गेहूं खरीद की तैयारियों का निरीक्षण

Tue, 31 Mar 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। डीसी प्रीति ने सोमवार को प्रतापनगर, छछरौली, सरस्वतीनगर व रादौर की अनाज मंडियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडियों में पहुंचकर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसी प्रीति ने आढ़तियों व किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना। उन्होंने मौके पर मौजूद खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। मंडी में किसानों के लिए सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाए। हरियाणा सरकार द्वारा एक अप्रैल से प्रदेश में गेहूं की खरीद शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 में गेहूं की एमएसपी 2585 रुपये निर्धारित की गई है। प्रीति ने कहा कि 24 घंटे में खरीदी गई गेहूं का उठान हो। किसान का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ऐसे प्रबंध सभी अनाज मंडियों में किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों व आढ़तियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडी के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त लेबर व ट्रांसपोर्ट वाहन उपलब्ध करवाएं जाएं ताकि मंडियों से फसल का उठान समय पर होता रहे। उन्होंने खरीद एजेंसियों को भी निर्देश दिए कि मंडियों से फसल को समय पर उठा कर वेयर हाउस में शिफ्ट करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें