फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डिपो संचालकों ने कमीशन बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Sat, 05 Jul 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर डिपो संचालकों ने शुक्रवार को डीएफएससी जतिन मित्तल को ज्ञापन सौंपा। खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में जिला यमुनानगर डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुशील मित्तल के नेतृत्व में डीएफएससी से मिले।
डिपो संचालकों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। एसोसिएशन के प्रधान मित्तल ने कहा कि हरियाणा में सरसों के दो लीटर तेल की कीमत 40 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दी है। जिससे बोतल का कमीशन केवल दो रुपये ही डिपो धारक को मिलता है। अब कीमतें बढ़ जाने से डिपो धारक को पहले से ढाई गुना पैसा जमा विभाग के पास जमा कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिससे डिपो धारक को कोई फायदा नहीं होने वाला। मांग है कि तेल पर कमीशन 10 रुपये किया जाए। डिपो धारक के पास से हर महीने गेहूं का कमीशन काटकर तेल व चीनी के पैसों में जमा कराया जाए जिससे उन्हें काम करने में आसानी हो। डिपो धारकों ने मांग की कि डिपो से मिलने वाली चीनी का रेट 15 या 20 रुपये प्रति किलोग्राम किया जाए। अभी यह चीनी 13.50 रुपये में दी जा रही है। इससे उन्हें खुले पैसे रखने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने अप्रैल से जून तक का कमीशन डिपो धारकों को जल्द से जल्द दिलाने की मांग की। डीएफएससी ने सभी समस्याओं का हल जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर वरिष्ठ प्रधान बृजभूषण राणा, उप प्रधान विनोद राणा, गजेंद्र राणा, सुरेंद्र ताहरपुर, जिला कैशियर हंसराज, सचिन, मनदीप, इंद्रसेन, बुधराम, राजेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें