फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे राशन कार्ड पर डिपो धारक ने नहीं दिया राशन, जताया रोष

विज्ञापन
जानकारी देते बैंक कॉलोनी के जय श्री व उसकी पत्नी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर बैंक कॉलोनी में रह रहे एक परिवार को सरकार की तरफ से मदद नहीं मिल पा रही है। परिवार के पास हरा राशन कार्ड है, जब वे इस कार्ड पर राशन लेने गए तो डिपो धारक में उन्हें राशन देने से मना कर दिया। परिवार के मुखिया जयश्री ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके व उसकी पत्नी घरों में काम करके अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके पास जो भी राशन व जमा पूंजी थी वह खत्म हो चुकी है। अब उनके लिए परिवार का गुजारा चला पाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब लोगों की मदद के लिए उचित प्रबंध करें। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक राजेश आर्य ने कहा कि सरकार की तरफ से हरे राशन कार्ड धारकों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। अगर किसी परिवार को भोजन की जरूरत है तो उनकी जरूरत को पूरा किया जाएगा। उनके घरों में भोजन के पैकेट भिजवायें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें