फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मान्यता पर विभाग सख्त, जांचे जा रहे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। शिक्षा विभाग ने जिले के 26 स्कूलों को मान्यता संबंधी नोटिस जारी दो दिन में जवाब मांगा था। विभाग के नोटिस जारी करने के बाद स्कूल अपने मान्यता संबंधी दस्तावेज जमा करवाने में जुट गए हैं। कुल 26 स्कूलों में से तीन ने अपने मान्यता संबंधी दस्तावेज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा दिए हैं। इनमें से दो स्कूलों के दस्तावेज सही मिले हैं, जबकि एक स्कूल के दस्तावेजों की विभाग की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिन दो स्कूलों के दस्तावेज सही पाए मिले हैं, विभाग ने उनके नाम सूची से हटा दिए हैं। इसके अलावा अन्य किसी स्कूल ने अपने दस्तावेज विभाग को जमा नहीं करवाए हैं। बता दें कि अभी लोकसभा चुनाव का समय है। अधिकांश अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है और अधिकारी चुनाव के कार्यों में ज्यादा व्यस्त है। इसलिए इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 25 मई को जिले में लोस चुनाव के लिए मतदान के बाद अन्य स्कूलों के दस्तावेज दोबारा से जांचे जाएंगे। जिनके पास विभाग की मान्यता नहीं होगी उन पर कार्रवाई की जाएगी।

-

इन दिन स्कूलों ने जमा करवाए दस्तावेज

विभाग की ओर से मिल्क सूखी के आस्था पब्किल स्कूल को नोटिस जारी किया गया था। परंतु आस्था पब्लिक स्कूल के पास सभी दस्तावेज व अनुमति है। नोटिस आने के बाद स्कूल की प्रबंधन समिति की ओर से मान्यता के सभी दस्तावेज खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा दिए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद मिल्क सूखी आस्था पब्लिक स्कूल सही पाया गया है। इस स्कूल में 12वीं तक कक्षाएं लग रही है। वहीं स्कूल के पास 12वीं तक ही मान्यता है। विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था कि आस्था स्कूल के पास दसवीं तक की मान्यता और 12वीं तक कक्षाएं लग रही हैं। नोटिस में इसका जवाब मांगा गया था। जवाब में स्कूल प्रबंधन की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 12वीं तक मान्यता के दस्तावेज जमा करवा दिए गए हैं। विभाग ने सूची से आस्था पब्लिक स्कूल का नाम हटा दिया है। इसी तरह नाहरपुर का श्रीराजबाला स्कूल को भी विभाग की ओर से नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा था। नोटिस के जवाब में स्कूल ने अपनी मान्यता संबंधी दस्तावेज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवा दिए हैं। श्रीराजबाला स्कूल के पास पांचवीं तक की मान्यता है और यह स्कूल पांचवीं तक ही कक्षाएं लगा रहा है। विभाग ने दस्तावेज दुरुस्त मिलने के बाद स्कूल का नाम सूची से हटा दिया है। इसके अलावा मछरौली के संधू हाई स्कूल ने भी संस्थान संबंधी दस्तावेज डीईओ कार्यालय में जमा करवाएं हैं। प्रबंधन की ओर से जवाब दिया गया है कि संधू हाई स्कूल 2003 से पहले चल रहा है। विभागीय नीति के अनुसार स्कूल की ओर से स्थायी मान्यता के लिए आवेदन किया गया है। उनका स्कूल अनुमति लाइसेंस पर चल रहा है। स्कूल के जवाब के बाद विभाग ने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक केवल इन दिन स्कूलों ने अपने दस्तावेज जमा करवाए हैं।
विज्ञापन



वर्जन

बिना अनुमति चल रहे स्कूलों पर विभाग एक्शन ले रहा है। जिले के 26 स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जिसमें से तीन स्कूलों ने मान्यता दस्तावेज दिए हैं। जिसमें आस्था पब्लिक स्कूल व श्रीराजबाला स्कूल के पास मान्यता है। वहीं तीसरे स्कूल के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-शिव कुमार धीमान, उपजिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें