फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ पानी में पैदा होता है डेंगू का मच्छर : डॉ. मित्तल

Fri, 17 May 2024 05:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छछरौली में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ. चन्दन मागो, डाॅ. विजय मित्तल, डाॅ. पूजा ढांडा पहुंचे। डॉ. विजय मित्तल ने आमजन व स्टाफ को डेंगू के लक्षण व रोकथाम के लिए पूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि डेंगू का मच्छर ज्यादातर बरसात के साफ पानी में पैदा होता है। अक्सर देखा जाता है घरों की छत पर पुराने टायर प्लास्टिक के सामान जिसमें पानी इकट्ठा हो जाता है। इसके साथ देखने में आया है कि कूलर के पानी व फ्रिज के पीछे जो पानी इकट्ठा होता है। उसमें भी डेंगू का लारवा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों व आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। बुखार आने पर तुरंत इसकी जांच करवाएं। सरस्वती ने इस कार्यक्रम में आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भागीदारी की जानकारी दी। इसके अलावा मॉडल संस्कृति स्कूल में एक रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें 90 बच्चों ने भाग लिया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें