फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहीं थम रहा डेंगू, घर-घर की जा रही लारवा की तलाश

Fri, 27 Sep 2024 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग लारवा की तलाश में लोगों के घरों के कोने-कोने को छान रहा है। वहीं वीरवार को एक और मरीज की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 27 तक पहुंच गई है।
यमुनानगर में पिछले कई दिनों से डेंगू के नए केस सामने आ रहे हैं। बीते बुधवार को दो नए केस आए थे। इसके साथ ही करीब 100 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजी गई है। वहीं वीरवार को को आई जांच रिपोर्ट में एक मरीज के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। शहर के आजाद नगर निवासी 23 वर्षीय युवक डेंगू पॉजीटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन

डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर जांच की। टीम ने घरों में कुलर, गमलों और छतों पर रखे खाली बर्तनों और टूटे सामान में जांच की। जांच में कई स्थानों पर लार्वा मिला। इसके साथ ही खाली पड़े प्लाटों में भी डेंगू का लार्वा मिला। टीम ने सभी को नोटिस जारी कर दिया है। अब 5547 से अधिक लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।

जलभराव से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप
बारिश के बाद शहरभर में हुए जलभराव से स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें बढ़ गई है। नगर निगम अधिकारियों को कई बार इस संबंध में पत्र लिखे गए हैं। लेकिन, एंटी लारवा दवा के छिड़काव व फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। वहीं बुधवार को जिले में हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक जलभराव होने के कारण शहर में डेंगू का खतरा और अधिक बढ़ गया है। जिले में संचारी रोग के खिलाफ अभियान चलाया गया है। नगर निगम इसमें सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


डेंगू के नए मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बारिश के बाद जलभराव होने से खतरा और अधिक बढ़ गया है। नगर निगम को पत्र लिखकर लगातार फॉगिंग कराने को कहा गया है। - डॉ. सुशीला सैनी, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें