फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस चौकी को बंद कराने के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 02 Nov 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वती नगर। बाल छप्पर गांव के वाल्मीकि मंदिर में खोली गई पुलिस चौकी को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर चौकी को यहां से हटाने की मांग की। वहीं चौकी इंचार्ज मेहर सिंह के अनुसार वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। अफसरों के आदेश पर यहां जगह मिली है। यदि आदेश खाली करने के होंगे तो यहां से चले जाएंगे।
उल्लेखनीय है बाल छप्पर में सरपंच पद प्रत्याशी को चुनाव न लड़ने की धमकी दी गई थी। इससे पहले भी गांव में खूनी रंजिश में सरपंच पति की जान चली गई थी। जिसके बाद ही गांव में पुलिस चौकी स्थापित की गई। फिलहाल यह चौकी गांव में वाल्मीकि मंदिर में बनाई गई है। वाल्मीकि समाज से कर्मवीर पारचा व ईश्वर का कहना है कि गांव में भगवान वाल्मीकि का प्रगट दिवस भी नहीं मनाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में वाल्मीकि समाज के मंदिर में चौकी बनाई गई है। जिससे यह अपवित्र हो रहा है। यदि पुलिस शराब पकड़ती है तो उसे भी चौकी में रखा जाता है। यह गलत है। इसलिए मंदिर में पुलिस चौकी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान चौकी के सामने धरना भी दिया गया। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें