फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेल फाटक का रास्ता खोलने के लिए प्रदर्शन

Sat, 04 May 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप। फर्कपुर निवासियों ने बंद किए फर्कपुर रेल फाटक का रास्ता खोलने की मांग के लिए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि रास्ता नहीं दिया गया तो वह लोग मतदान का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

फर्कपुर निवासी प्रेम सहगल ने बताया कि रेलवे की ओर से फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा था, तब वादा किया गया था कि यहां पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। मगर अभी तक ऐसा नहीं हुआ। गत 15 दिनों से मांग को लेकर फर्कपुर के लोग रास्ते की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। डीसी को ज्ञापन भी दिया गया है। लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। जबकि फर्कपुर रेल फाटक का रास्ता बंद होने से करीब 200 दुकानों पर काम लगभग खत्म हो चुका है। दुकानदार व निवासी रेलवे वर्कशॉप व शहर की ओर करीब आधे किमी. दूर बने अंडरपास से आने-जाने पर मजबूर हैं, जो असुरक्षित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें