फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ शहर में पदयात्रा निकालते कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बढ़ती महंगाई को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने जबरदस्त हल्ला बोला। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर उतरे और जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा निकाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अगुवाई पूर्व जिला परिषद चेयरमैन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य श्याम सुंदर बतरा ने की। बतरा की मौजूदगी में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में झंडा चौक पर एकत्र हुए। यहां से कांग्रेसियों ने शहर में पदयात्रा निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर की और लोगों को सरकार की नीतियों के बारे लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बतरा ने कहा कि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, कुशासन व बेरोजगारी से त्रस्त हो गई। महंगाई के कारण गरीब व निम्न मध्यम वर्गीय लोगों के मुंह से निवाला ही छिन गया है। एचपीएससी के डिप्टी सेक्रेटरी से तीन करोड़ मिलना नौकरियों में सरकार की मिलीभगत का प्रमाण है। सरकार नौकरियां खुले रूप से बेचने पर लगी है। महंगाई व दैनिक जरूरतों में लोगों को सरकार ने उलझा दिया है, ताकि उनकी करनी पर कोई आवाज न उठा सके।
वार्ड चार से पार्षद देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के नाम पर जनता से छल कर रही है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने के बजाए हर माह लाखों लोग बेरोजगार किए जा रहे हैं। बेरोजगारी के कारण युवा अपराधी बन रहे हैं, नहीं तो जिंदगी से हताश होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन

इस दौरान नेताओं ने कहा कि जन जागरण अभियान के दौरान लोगों को सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। इस दौरान पार्षद निर्मल चौहान, वेद मेहरमपुर, नरपाल गुर्जर, संदीप राणा, सचिन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राय सिंह, मनोज जयरामपुर, मोहन वर्मा, राजेश शर्मा, पार्षद हरमीन कौर कोहली, पार्षद विनय टिंकू कांबोज, राकेश शर्मा काका, अनिल गोयल, रमन त्यागी, मोनिका डुमरा, ऊषा कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें