फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये मांगे

Tue, 09 Jul 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के एक युवक पर पाकिस्तान के नंबरों से उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की मांग की जा रही है। इससे पूर्व आरोपियों ने उसके मोबाइल को हैक कर उसके खाते से 8500 रुपये निकाल लिए और उसके मोबाइल पर सेव नंबरों पर उसकी फोटो एडिट कर गलत वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक एप डाउनलोड किया। एप डाउनलोड करते ही उसका फोन हैक हो गया। इस दौरान उसके खाते पहले 3500 रुपये और इसके बाद पांच हजार रुपये कट गए। इसके बाद उसके पास पाकिस्तान के नंबरों से फोन आने लगे।
विज्ञापन

जब उसने फोन सुना तो फोन करने वाले ने खुद को पाकिस्तान से बताया। आरोपी ने उसे बताया कि उनके पास उसकी अश्लील वीडियो व फोटो है। आरोपी ने उसका फोन हैक कर उसकी गलत वीडियो उसके मोबाइल में सेव नंबरों पर भेजने शुरू कर दिए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे लाखों रुपये की मांग की।
विज्ञापन

रुपये न देने पर उसने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अब आरोपी उसे व्हाट्सएप पर अभद्र कॉमेंट कर रहे है। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत फर्कपुर थाना व एसपी को दी। एसपी ने उसे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें