फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मकानों की रजिस्ट्री कलेक्टर रेट पर कराने की मांग

Mon, 31 Aug 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में सांसद नवीन जिंदल को ज्ञापन देने पहुंचे पार्षद राजीव आर्य व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर की ओड कॉलोनी के लोगों ने वार्ड नंबर-2 के पार्षद राजीव आर्य सन्नी के नेतृत्व में सांसद नवीन जिंदल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सांसद नवीन जिंदल के समक्ष मांग रखी गई कि शहर की ओड कॉलोनी के मकानों की रजिस्ट्री कलेक्टर रेट पर कराई जाए।
पार्षद सन्नी ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले कई परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने घर बनाने के लिए पर्याप्त आय नहीं रखते। कॉलोनी के वैध न होने से उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सांसद नवीन जिंदल से मामले में हस्तक्षेप करते हुए ओड कॉलोनी के सभी मकानों की कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ओड कॉलोनी के लोगों ने वोट मांगने आए लोगों से उनकी कॉलोनी वैध करवाए जाने की गुहार बार लगाई।लोगों ने बताया कि अभी तक कॉलोनी को वैध नहीं किया गया। शहर में कुछ ही समय पहले अस्तित्व में आई अन्य अवैध काटी गई कॉलोनियों को वैध कर दिया गया।
विज्ञापन

लगभग 50 वर्षों से अस्तित्व में ओड कॉलोनी को अभी तक वैध नहीं किया गया। जिस कारण ओड कॉलोनी में विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। उन्होंने सांसद कॉलोनी को वैध कराने की मांग की। सांसद जिंदल ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें