फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफाईकर्मियों को पक्का करने की मांग

Sun, 08 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नवनियुक्त सदस्य का स्वागत करते यूनियन के पदा​​​​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। वार्ड नंबर 16 में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने बैठक आयोजित की। बैठक में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के दिए गए निर्देशों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि अदालत के निर्देशों के बावजूद सरकार ने अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है, जिससे कर्मचारियों में निराशा है। इस दौरान दीपक कुमार ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें वार्ड नंबर 16 हाजिरी का प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रधान मनोज कुमार, महासचिव विजय कुमार, कैशियर हरिदास, चेयरमैन राजपाल, मनजीत, फूलचंद, विक्रम और ऑडिटर जितेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें