रादौर। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में शुक्रवार को यूनियन के सदस्यों ने रादौर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। सुभाष गुर्जर ने थाना प्रभारी नरेंद्र राणा को बताया कि किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल से मोटर, तार, बिजली के मीटर, दूसरे छोटे उपकरण चोरी होने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने थाना प्रभारी से चोरी की घटनाओं को अंकुश लगाने की मांग की। इस मौके पर महासचिव रविंद्र पाल, रादौर प्रधान अशोक डांगी, महेंद्र कांबोज चमरोडी, रमेश ढिल्लो, प्रचार मंत्री कुलविंद्र सिद्ध मौजूद रहे।
-