फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्थानांतरण नीति की सरल करने की उठाई मांग

Wed, 31 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विधायक रेणु बाला को ज्ञापन सौंपते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य। संगटन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की जिला कार्यकारिणी के बैनर तले मंगलवार को प्राथमिक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक रेणु बाला से मुलाकात कर शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों से विधायक को अवगत कराते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने सबसे प्रमुख मांग स्थानांतरण नीति को सरल और पारदर्शी करने की उठाई।
संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र पाल, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, जिला महासचिव रामस्वरूप ने कहा कि वर्तमान स्थानांतरण प्रक्रिया जटिल होने के कारण अनेक व्यावहारिक कठिनाइयां सामने आ रही हैं। इससे शिक्षक मानसिक तनाव के साथ-साथ पारिवारिक समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं। संघ ने मांग की कि स्थानांतरण नीति को सरल, पारदर्शी और शिक्षक हितैषी बनाया जाए, ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

शिक्षकों ने यह मुद्दा भी उठाया कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई नए खंड बनाए गए हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक उन्हें शैक्षणिक खंड घोषित नहीं किया गया है। इससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ रही है और शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने इन खंडों को शीघ्र शैक्षणिक खंड घोषित करने की मांग की। अंतर जिला स्थानांतरण को लेकर भी शिक्षकों ने अपनी पीड़ा साझा की।
उन्होंने कहा कि पारिवारिक, स्वास्थ्य और अन्य व्यक्तिगत कारणों से कई शिक्षक लंबे समय से अंतर जिला स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन प्रक्रिया अब तक लंबित है। संघ ने मांग की कि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। जिला के प्राथमिक विद्यालयों में जेबीटी अध्यापकों की भारी कमी का मुद्दा भी उठाया गया। शिक्षकों के अनुसार जिले में करीब 40 प्रतिशत पद पिछले लगभग दो वर्षों से रिक्त पड़े हैं, जिससे विद्यालयों में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कार्यरत शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षकों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े मामलों में हो रही देरी पर चिंता जताई और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की मांग की। विधायक रेणु बाला ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे सभी मांगों को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगी तथा समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें