संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। रादौर में नया एसके रोड बनने के बाद वाहनों की गति भी तेज हो गई है। इसमें दुर्घटनाओं की आशंका में स्थानीय लोग पीडब्ल्यूडी से रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजा है।
क्षेत्र के रमेश, सुरेंद्र, राजीव, मनोज, दिनेश ने बताया कि एसके रोड को कुछ समय पहले नया बनाया गया। जिससे लोगों को सुविधा हुई, लेकिन नया रोड बनने के बाद वाहनों की गति भी तेज हो गई है। पीडब्ल्यूडी की ओर से रादौर में एसके रोड से निकलने वाले वाहनों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे के अनुसार बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बाद भी अधिकतर वाहन चालक 80 से 100 की स्पीड पर वाहन चलाते हैं। इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए उनकी मांग है कि पीडब्ल्यूडी बस स्टैंड, जाटनगर, बुबका चौक, मंडी चौक, त्रिवेणी चौक समीप स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।