रादौर में आयोजित बैठक में भाग लेते पूर्व कर्मचारी। संगठन
रादौर। हरियाणा पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को शहर की कांबोज धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक प्रधान ओमप्रकाश बड़शामी व वरिष्ठ सदस्य राजपाल कांबोज की अगुवाई में हुई। ओमप्रकाश बड़शामी ने एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से चल रही मांगों को पूरा न करने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने सरकार से मांग की कि 65, 70, 75 वर्ष की आयु में 5,10, 15 प्रतिशत अभी तक नहीं दिया गया। सरकार इस मांग को तुरंत पूरा करे। मेडिकल कैशलेस सभी बीमारियों पर लागू किया जाए। मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये किया जाए। आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट तुरंत जारी की जाए। इस अवसर पर राजपाल कांबोज, रामेश्वर दास, रामचंद्र सैनी, नरोत्तम नागर, राजकुमार, योगेश्वर दास शर्मा, कुलदीप शर्मा, अनिरूद्ध शर्मा, राजकुमार शर्मा, हंसराज मौजूद रहे।