फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निर्माणाधीन सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

Sat, 29 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रीन पार्क कॉलोनी के लोग। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। ग्रीन पार्क कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात करके निर्माणाधीन सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग रखी। आरके शर्मा, सुदर्शन गर्ग, कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, राजेंद्र भाटिया, संदीप दत्ता, नरेंद्र मेहता, सुधीर पांडे ने बताया कि ग्रीन पार्क की सड़क का निर्माण हो रहा है। आधे से ज्यादा सड़क बन चुकी है। सड़क 40 फीट चौड़ी है, क्योंकि रामपुरा की कार मार्केट इसी इलाके से अटैच है। विभिन्न गाड़ियों को मरम्मत करने वाले चालक इसी रोड पर आकर गाड़ी की ट्राई लेते हैं। स्पीड अधिक होती है। इसके अलावा युवा भी तेज स्पीड से निकलते हैं। जिसके चलते कई हादसे हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि जैसे ही घर से निकलते हैं तेज रफ्तार वाहन से टकरा जाते हैं, इसलिए स्पीड नियंत्रण पर रहे, स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि इस रोड पर काम से कम पांच स्पीड ब्रेकर बनाने की इजाजत दी जाए।

नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रीन पार्क कॉलोनी के लोग। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें