फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए 45 दवाओं की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) और निकू (नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट) वार्ड स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही बच्चों की इलाज के लिए 45 तरह की दवाइयों की डिमांड शासन से की है। बच्चों के संक्रमित होने पर दवाइयों की किट बनाकर वितरित की जाएगी। वहीं जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 20-20 बेड बच्चोें के लिए रिजर्व किए गए हैं।
विशेषज्ञों की ओर से कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों को सर्वाधिक प्रभावित होने की बात कही जा रही है। इसके मद्देनजर सरकार बच्चों और किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए कई कदम उठा रही है। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सभी तैयारियां की चल रही है। शासन को 45 प्रकार की दवाइयों की डिमांड भेज दी गई है। दवाइयां आने पर इनकी किट बनाई जाएगी। किट जिला अस्पताल सहित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. दहिया ने बताया जिले के सभी सातों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 20-20 बेडों को कोरोना संक्रमित बच्चों और किशोरों के लिए रिजर्व रखा गया है। जिला अस्पताल यमुनानगर में 20 बेड का आईसीयू, ईएसआई अस्पताल में 25 बेड का आईसीयू व जिला अस्पताल जगाधरी में 20 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। वहीं यमुनानगर-जगाधरी के जिला अस्पतालों में क्रमश :16 व 20 बेड का एसएनसीयू (सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट) बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सात निजी अस्पतालों को भी तैयारियां रखने के निर्देश दिए है।
बनाई जाएगी निगरानी समितियां
तीसरी लहर से निपटने के लिए सातों ब्लाकों पर निगरानी समितियां बनाई जाएगी। समितियां कोरोना के लक्षण वाले बच्चों और किशोरों को किट उपलब्ध कराएंगी। बच्चों और किशोरों के चार आयु वर्ग निर्धारित किए जा सकते हैं। पहले वर्ग में शून्य से 12 माह, दूसरा वर्ग एक से पांच वर्ष, तीसरा वर्ग छह से 12 वर्ष और चौथा वर्ग 13 से 18 वर्ष के आयु वालों का हैं। दवा की किट भी आयु वर्ग के हिसाब से अलग अलग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही है। शासन को बच्चों की 45 प्रकार की दवाइयों की डिमांड भेज दी गई है। सभी सीएचसी पर 20-20 बेड रिजर्व किए गए है। जिला अस्पताल यमुनानगर में 20 व ईएसआई अस्पताल में 25 आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई है। - डॉ. विजय दहिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें