फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से डिलीवरी ब्वॉय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकेड़ी (बूड़िया-खदरी-देवधर) रोड पर तेलीपुरा स्थित मां शाकुम्भरी धर्म कांटा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव भिलपुरा निवासी 23 वर्षीय हरीश के रूप में हुई है। हादसा अलसुबह करीब चार बजे हुआ। उस समय वह रात की शिफ्ट खत्म कर घर जा रहा था। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेलीपुरा निवासी सतबीर ने बूड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा विनोद ने बीकेडी रोड पर कलचर पैलेस के सामने मां शाकुम्भरी धर्म कांटा लगाया हुआ है। वह उस धर्म कांटे पर रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक नौकरी करता है। सोमवार सुबह करीब सवा चार बजे वह कांटे के बाहर सफाई कर रहा था। तभी रामपुर खादर की तरफ से एक ट्रैक्टर ट्रॉली लकड़ी से भरी हुई आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर ट्रॉली चलाते हुए जगाधरी की तरफ से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जब वह उसके नजदीक गया तो वह उनके गांव का हरीश था। हरीश डोमिनोज पिज्जा डिलीवरी का कार्य करता था। रविवार को उसकी रात की शिफ्ट थी। यहां से शिफ्ट खत्म कर वह बाइक से घर लौट रहा था और हादसा हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से हादसे में घायल हरीश को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हरीश की तीन बहनें हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। घर पर उसकी एक बहन, मां व पिता है। इस दुर्घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक के पिता मांगेराम मेहनत मजदूरी करते हैं। उनका कहना है कि बेटा कुछ दिन पहले ही डिलीवरी के काम में लगा था। उसका बाइक से ही आना जाना था। जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें