फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर किया गया मंथन

Wed, 09 Sep 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद समिति व अन्य सदस्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंचनद शोध संस्थान यमुनानगर की महत्वपूर्ण बैठक न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल में राजकीय महाविद्यालय प्रतापनगर के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। संस्थान के महासचिव डॉ. हेमंत मिश्रा ने संस्थान के गठन और उद्देश्यों की जानकारी दी। बैठक में संगठनात्मक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से पंचनद शोध संस्थान अध्ययन केंद्र यमुनानगर की महिला आयाम समिति का गठन किया गया। इसमें विभा गुप्ता को संयोजक, डॉ. ममता शर्मा को कार्यवाहक संयोजक, अरुणा वर्मा को सह-संयोजक, वनीता गोयल को कार्यवाहक सह-संयोजक, सतबीर चौहान को कोषाध्यक्ष और मनजीत कौर को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि प्राचीन काल से ही चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और सामाजिक समस्याओं के समाधान में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महिला प्रथम गुरु के रूप में बच्चों में सत्य, ईमानदारी, बड़ों के सम्मान, दया और अनुशासन जैसे संस्कार विकसित करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचनद शोध संस्थान द्वारा महिला आयाम का गठन महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर शोध और उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कंप्यूटर साइंस की प्रोफेसर अरुणा वर्मा ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ. बिंदु शर्मा, सुरेश पाल, निर्मल स्याल, कविता स्याल, डॉ. कुसुम दत्ता, डॉ. मीनाक्षी, नेहा रानी, डॉ. मंजू शर्मा, पूनम बंसल, पीरथी सैनी, नरेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें