कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में कभी कोयला घोटाला तो कभी जीप घोटाला। यहां तक कि कांग्रेस के मंत्रियों को जेल की हवा भी खानी पड़ी, फिर भी सरकारी चलती थी। परंतु आज कोई भी व्यक्ति उंगली उठाकर यह नहीं कह सकता कि प्रधानमंत्री मोदी के दामन पर कोई दाग है। राजीव गांधी कहते थे यह केंद्र से भेजे गए 100 पैसे में से केवल 15 पैसे ही लोगों तक पहुंचते हैं, लेकिन 2014 में मोदी कैबिनेट ने सबसे पहले लोगों के बैंकों में खाते खुलवाए जिस कारण आज 100 में से 100 पैसे ही लोगों के पास पहुंच रहे हैं।
राहुल गांधी को बनाया निशाना
राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता जहां भी जाते हैं वहां एक ही बात कहते हैं कि भारत में नफरत का बाजार है। जिस पर राजनाथ सिंह ने लोगों से पूछा कि क्या यहां पर कोई नफरत की दुकान है, लोगों ने कहा नहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि फिर यहां उनकी मोहब्बत की दुकान सजने वाली नहीं है, क्योंकि करोना महामारी के समय सभी धर्मों के लोगों ने एक दूसरे की मदद की।
पहली बार भारत ने 16000 करोड़ रुपए के हथियार एक्सपोर्ट किए
जब सभी लोग एक दूसरे की मदद करते हो तो नफरत कहां पर है। वह देश का अपमान करने से बाज नहीं आते। राजनाथ सिंह ने कहा पहले भारत सेना के लिए तो गोली, बंदूक, मिसाइल विदेशों से आयात करता था, लेकिन मोदी सरकार ने फैसला किया कि रक्षा क्षेत्र में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और आज हम विदेशों से हथियार लेते नहीं बल्कि उन्हें निर्यात करते हैं। पहली बार भारत ने 16000 करोड़ रुपए के हथियार एक्सपोर्ट किए हैं।
मनोहर लाल ने अपने साढ़े 8 साल के कार्यकाल में युवाओं को दिया
युवाओं को रोजगार देने के लिए भी राजा सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने युवाओं को कभी इतना रोजगार नहीं दिया जितना मनोहर लाल ने अपने साढ़े 8 साल के कार्यकाल में युवाओं को दिया है।।
अमेरिका की संसद में नरेंद्र मोदी का भाषण एतिहासिक था। आज तक किसी प्रधानमंत्री का ऐसा भव्य स्वागत नहीं हुआ। मोदी जी का सितारा अमेरिका के आसमान में बुलंद हो रहा था, उससे घबरा कर सारी भेड़ बकरियां बिहार के पटना में इक्ट्ठी हो गई थी। मोदी शेर के सामने सारी बकरियां अपना सांझा मोर्चा बनाने की बात करने लगी। इस मोर्चा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, अखिलेश यादव, महबूबा मुफ्ती समेत विपक्ष के सभी नेता वहां थे। इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
राहुल गांधी को अमेरिका में साजिश के तहत भेजा
क्योंकि विपक्ष का काम है विरोध करना। लेकिन उन्हें दो बातों पर एतराज है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के दौरे से पहले राहुल गांधी को अमेरिका में साजिश के तहत भेजा। राहुल गांधी ने अमेरिका में हिंदुस्तान को अपमानित किया। हमारी प्रजातांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार किया। वह चाहते थे कि मोदी जी को वहां सम्मान न मिले। महबूबा मुफ्ती के इस मोर्चा में शामिल होने पर उन्हें एतराज इसलिए है क्योंकि वह कहती हैं कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 काे दोबारा लागू कर देंगे।
धारा 370 इस देश पर क्लंक था
मैं इस गठबंधन से पूछना चाहता हूं कि जो धारा 370 इस देश पर क्लंक था, जिसमें आतंकवाद को जन्म दिया और लोगों को मरवाया वह इसके पक्षधर क्यों हैं। राम जन्म भूमि के लिए देशवासियों ने बहुत संघर्ष किया। भाजपा ने भी तब राम मंदिर ने आंदोलन किया था। तब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर लाठियां चलवाई थी। गठबंधन में शामिल होकर अखिलेश यादव दोबारा राम मंदिर का काम रूकवाने का काम करेंगे।