फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा

Mon, 13 Apr 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दमकल केंद्र के बाहर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबो​धित करतीं वक्ता।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी साढौरा (यमुनानगर)। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार को हुए नाव हादसे में लापता लोगों में यमुनानगर की बेटी मोनिका भी शामिल है। तीन माह पहले उनका विवाह पंजाब के लुधियाना के रजत के साथ हुआ था।
विज्ञापन

वह अपनी सास के साथ सविता के साथ वहां गई थीं। उनकी सास सकुशल हैं परंतु तीन दिन के बचाव अभियान के बावजूद मोनिका का कोई पता नहीं चला है। मोनिका के सकुशल होने की आस में उसके ससुराल के अलावा सढौरा के असगरपुर के ग्रामीण भी वृंदावन में डटे हैं। मोनिका के चचेरे भाई व सीएचसी के हेल्थ सुपरवाइजर संजीव ने बताया कि मोनिका का पति रजत इन दिनों आस्ट्रेलिया में है। वह अपनी सास व लुधियाना के अन्य श्रद्धालुओं के साथ वृंदावन गई थी।
भ्रमण के दौरान 38 श्रद्धालुओं संग वो भी नाव पर सवार होकर यमुना भ्रमण पर निकली थीं इस दौरान केसी घाट और बंसीवट के बीच नाव एक पीपा पुल से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरु करते हुए 22 लोगों को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन मोनिका का कोई पता नहीं चला। बाद में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा गोताखोरों की मदद से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान 13 श्रद्धालुओं के शव तो बरामद हो चुके हैं। मोनिका सहित तीन श्रद्धालुओं का अभी तक कुछ पता नहीं चला पाया है।

दमकल केंद्र के बाहर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करतीं वक्ता।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें