फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गलियां पक्की नहीं होने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान

Tue, 10 Sep 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। राजीव गार्डन व बैंक कॉलोनी के लोग गलियों को पक्का करने की काफी समय से मांग कर रहें थे। अभी तक गलियां पक्की नहीं हो सकी। इसके विरोध में गुस्साए लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है और कॉलोनी में बहिष्कार के बैनर लगा दिए हैं।
पिछली बार भी प्रशासन की तरफ से गांव व कॉलोनी के वोटरों को मनाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन फिर भी वहां पर नाममात्र वोट डले थे। ऐसे ही बैंक कॉलोनी में विकास से जुड़ी समस्याएं है जो लंबे समय से चली आ रही है। कॉलोनी निवासियों ने पहले भी कई बार नगर निगम, मेयर, विधायक और पार्षद से भी मिले लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला और अब विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कॉलोनी के राजिंद्र रावत, पुरुषोतम बिंजोला, रवि शर्मा, सच्चिदानंद, पोखरियाल, नरेंद्र, जोगिंद्र गोंसाई, रमेश शर्मा, अंगद सिंह, बक्शी, सुमन शर्मा, रेखा, उषा, चंचल, अमरजीत, राजकुमार राणा आदि ने बताया कि गलियों की मांग काफी समय से चली आ रही है जिसके बारे में वार्ड पार्षद को भी अवगत कराया गया। पार्षद ने आज तक भी गली की सुध नहीं ली।
कॉलोनी की ज्यादातर गलियां कच्ची हैं, बारिश होने से गलियों का बुरा हाल हो जाता है और रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बारिश के दिनों में यहां पर बीमारी भी फैल जाती है और सांप व बिच्छू घरों में घुस जाते हैं। लोगों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कॉलोनी के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करना चाहा था।
इस पर प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि विधानसभा चुनाव से पहले गलियों को पक्का किया जाएगा। लोगों का आरोप है कि सांसद नवीन जिंदल ने भी डीसी को पत्र के माध्यम से कॉलोनी की समस्या को हल करने की बात लिखी थी। इसके बाद भीत्बीआज तक कॉलोनी की समस्या हल नहीं हो पाई। कॉलोनी निवासियों ने साफ शब्दों में कहा कि कॉलोनी में 2000 से ज्यादा वोट हैं और जो भी नेता या राजनेता हमारी समस्या का समाधान करवाएगा उसी को वोट देंगे। संवाद
विज्ञापन

सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। चुनाव बहिष्कार समस्या का समाधान नहीं है। इस बारे में अधिकारियों को मौके पर भेज पता करेंगे कि किस स्तर पर गलियां बनाने में देरी हुई है। आयुष सिन्हा, एडीसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें