फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिलेभर के 218 पेट्रोल पंप 13 को बंद रखने का निर्णय

Wed, 11 Nov 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक के दौरान पेट्रोल पंप डीलरों को संबो​धित करते एसोसिएशन के प्रधान। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में 13 नवंबर को पेट्रोल और डीजल की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिले के सभी 218 पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है।
इस दौरान न तो पेट्रोल पंपों पर तेल की खरीद की जाएगी और न ही किसी प्रकार की बिक्री होगी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए केवल एंबुलेंस को ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान सचिन गुर्जर ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप डीलरों के कमीशन में अब तक केवल एक बार करीब 20 से 25 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जबकि दूसरी ओर पेट्रोल पंपों के संचालन का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों का वेतन, बिजली बिल, मशीनों का रखरखाव और अन्य प्रशासनिक खर्चों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में मौजूदा कमीशन में पेट्रोल पंपों का संचालन करना मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कमीशन बढ़ाने के अलावा जबरन लुब्रिकेंट बिलिंग और बाजार भाव से दोगुने रेट पर लुब्रिकेंट की बिलिंग करवाने का भी विरोध किया जा रहा है। इसके साथ ही टॉयलेट चेकिंग के नाम पर अनावश्यक दबाव बनाने और दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी देने जैसी व्यवस्थाओं का भी एसोसिएशन विरोध कर रही है।
विज्ञापन


प्रधान सचिन गुर्जर ने स्पष्ट किया कि 13 नवंबर को जिले के सभी 218 पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान पेट्रोल-डीजल की न तो खरीद होगी और न ही बिक्री की जाएगी। केवल एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा को ईंधन उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बुधवार को ही अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति करवा लें, ताकि बंद के दिन किसी को आने-जाने में परेशानी न उठानी पड़े। लोगों को पहले से जानकारी देने के लिए एसोसिएशन की ओर से पेट्रोल पंपों पर बंद संबंधी बैनर भी लगाए जाएंगे।

बैठक के दौरान पेट्रोल पंप डीलरों को संबोधित करते एसोसिएशन के प्रधान। संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें