दराजपुर मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति
की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा
दिया है। रविवार देर शाम तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
जीआरपी
थाना प्रभारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी
कि दराजपुर व मुस्तफाबाद रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर किसी व्यक्ति
का शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि
लगभग 42 वर्षीय व्यक्ति का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा है। प्राथमिक
जांच में सामने आया कि व्यक्ति की मौत चलती ट्रेन से गिरने पर हुई है।
पुलिस को जांच में मृतक के कपड़ों से एक डायरी बरामद हुई, जिसमें फोन नंबर
लिखे हुए हैं। इसके साथ ही अंबाला से सहारनपुर का रेल टिकट भी बरामद हुआ
है। पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया
है।