व्यासपुर। बेटी के बारे में गलत बोलने को लेकर हुई मारपीट की रंजिश में व्यासपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी निजी अस्पताल में नौकरी करती है। पड़ोसी टिंकू बेटी के बारे में गलत बात करता था। बेटे सूरज व उसके साथियों ने 26 सितंबर को आरोपी टिंकू की पिटाई कर दी थी। थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया। समझौते के लिए तीन दिन का समय लिया गया था। वह 27 सितंबर की रात को ड्यूटी से लौट रहा था। तभी टिंकू रे साले महेश व छह-सात युवक हमला करके घायल कर दिया। संवाद