फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर से मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में खुर्दी पुल के नजदीक शनिवार को 32 वर्षीय एक युवक का शव मिला। गोताखोर राजीव ने टीम के साथ नहर से शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

गोताखोर राजीव ने बताया कि शनिवार करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर में खुर्दी पुल के पास एक युवक का शव पानी में पड़ा है। उसके सिर पर पगड़ी बंधी हुई है। वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नहर किनारे लोगों की भीड़ लगी हुई थी। उसने अपने साथी की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पहचान न होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें