फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहर में कूदे युवक का शव बरामद, पत्नी और सास समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में 18 जुलाई को फतेहपुर पुल से कूदे सत्संग विहार काॅलोनी निवासी चैतन्य-25 का शव कुरुक्षेत्र में हनौरी नहर पुल के पास से बरामद किया गया। मामले में पिता सतपाल ने युवक की पत्नी हरमीत कौर, सास राजविंद्र कौर और साढू सोनू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर बूड़िया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सत्संग विहार कॉलोनी निवासी सतपाल ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चैतन्य की शादी 29 जनवरी 2023 को राजस्थान के गंगानगर स्थित विजयनगर निवासी हरमीत कौर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दो माह बाद से ही हरमीत कौर अपने पति के साथ छोटी-छोटी बातों में झगड़ा करती थी। इस संबंध में उसकी मां राजविंद्र और जीजा सोनू भी उसका साथ देते थे और उकसाते थे। इस कारण विवाद बढ़ता गया। आरोप है कि अक्सर पत्नी उसे आत्महत्या करने और जेल भिजवाने की धमकी देती थी। इससे तंग आकर 18 जुलाई को चैतन्य अपने दोस्त सुशील की एक्टिवा पर बैंक की किस्त जमा कराने के बहाने घर से निकला था। फतेहपुर अड्डा पर जाकर वह एक्टिवा से उतर गया। थोड़ी देर बाद उसने सुशील को फोन किया और कहा कि वह अपनी पत्नी व सास की वजह से परेशान है, इसलिए जीना नहीं चाहता। इसके बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। पिता के अनुसार, साक्ष्य के रूप में चैतन्य की ओर से किए गए फोन की रिकार्डिंग भी मौजूद है। बूड़िया थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि मामले में चैतन्य की पत्नी, सास व साढू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें