फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पड़ोसी की छत पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। संदिग्ध हालात में माता मोहल्ला निवासी एक युवक का शव पड़ोसी के छत से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि माता मोहल्ला निवासी सुखबीर-23 का शव वीरवार दोपहर को पड़ोसी की छत पर पड़ा हुआ था। दोपहर को जब पड़ोसी छत पर किसी काम से गए तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। वहीं मृतक पर चोरी के भी दो मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें