यमुनानगर। दराजपुर व जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक से सोमवार सुबह करीब चार बजे युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान हसनपुर निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई। जीआरपी शव को पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो दराजपुर व जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर शव पड़ा था। युवक का सिर और दोनों पैर कटकर शरीर से अलग हो गए थे। मौत की वजह ट्रेन की चपेट में आना मानी जा रही है। रवि मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। संवाद