यमुनानगर। पुराने नेशनल हाईवे पर कन्हैया चौक के नजदीक स्थित निजी स्कूल के सामने सड़क किनारे शव मिला। मृतक की शिनाख्त गांधी नगर निवासी सुरेंद्र कुमार(45) के रूप में हुई। मृतक के भाई अशोक कुमार ने बताया कि सुरेंद्र किसी काम से गया था। उनका भाई सुरेंद्र मजदूरी करता था। वह अविवाहित था। पुलिस का कहना है है किपोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। संवाद