फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहर में मिला व्यक्ति का शव

Sun, 16 Apr 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव घेसपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर से शनिवार की शाम पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। आसपास पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई। रादौर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह श्योराण ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव घेसपुर के पास लोगों ने पश्चिमी यमुना नहर में किसी व्यक्ति का शव देखा है। इस पर पुलिस ने लोगों की सहायता से शव नहर से बाहर निकला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें