फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
बलौली में फंदे पर लटके मिले व्यक्ति के शव के मामले में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। क्षेत्र के गांव बलौली में एक व्यक्ति का शव घर पर पंखे से लगे फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान बलौली निवासी अमित कुमार के रूप में हुई। मृतक के जानकार संदीप ने बताया कि उसका दोस्त अमित मजदूरी का काम करता था। घर पर वह अपनी मां के साथ रहता था। वह शराब पीने का आदी था। अमित वीरवार रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार की सुबह जब वह नहीं जागा तो उसकी मां ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका था और उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने इसकी सूचना पड़ोसियों दी। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। जांच करने पर कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी शिवचरण ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या की वजह जानने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें